फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तापमान में लगातार वृद्धि से लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। मंगलवार को दिन भर हुई गर्मी से अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और सामान्य से तेज गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है। औसत तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इससे लू जैसी स्थिति पैदा होने के आसार है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। सुबह सवा 10 बजे से तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन बेहाल हो गया। दिन भर भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और सामान्य से तेज गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है। औसत तापमान में वृद्धि की संभावना है। इससे लू जैसी स्थिति पैदा होने के आसार है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसमें सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें