फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवा से बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम पारा लुढ़क गया है। पारा गिरने से लोग गलन भरी ठंड से कांप उठे हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान स्थिति यथावत रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में मौसम में परिवर्तन जारी है। दो दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा से जिला गलन भरी सर्दी की चपेट में आ गया है। गलन भरी पछुआ हवा ने रात के साथ दिन की भी ठंड बढ़ा दी है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान गिरकर नीचे आ गया है। बृहस्पतिवार को आंशिक बादलों के बीच हुई धूप गलन भरी हवाओं से बेअसर रही। लोग दिन में भी सर्दी से कांपते रहे। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग ने सर्दी अभी यथावत रहने की संभावना जताई है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 15.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने व कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें