फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुढ़क कर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा

विज्ञापन
हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सप्ताह भर से जारी गलन भरी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान फिर लुढ़ककर 4.0 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम के साथ अधिकतम पारा में गिरावट से जिला कांप उठा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में ठंड के साथ कोहरा व बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से चल रही पछुआ हवाओं से ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को अचानक मौसम में कुछ गर्माहट आने के बाद बृहस्पतिवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान फिर धड़ाम हो गया। रात-दिन चल रहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया है। दिन भर उत्तरी व पछुआ हवा की चपेट में पूरा जिला रहा। सुबह से लेकर शाम तक धूप व बदली के लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिन के साथ रात को गलन भरी सर्दी कायम रही। सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम होते ही सर्दी और बढ़ गई।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम और बिगड़ने की उम्मीद जताई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 से गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 2.9 किमी प्रति घंटा रही। शुक्रवार की सुबह कोहरा के साथ बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें