फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट ग्रामीण व दूसरी देखेगी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेयजल आपूर्ति का कार्य बढ़ते ही शासन ने जल निगम की यूनिट को दो भागों में बांट दिया है। एक यूनिट ग्रामीण व दूसरी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था का कार्य देखेगी। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही हर घर जलापूर्ति योजना के तहत जल निगम के कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए शासन ने जिले की जल निगम यूनिट को दो हिस्सों में बांट दिया है। शासन ने एक यूनिट को शहर की जलापूर्ति व्यवस्था व दूसरी को ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी है। नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि जल निगम की जिले में कार्यरत यूनिट को शहरी क्षेत्र का कार्य सौंपा गया है। इसके साथ ही इस यूनिट को अमेठी जनपद के शहरी यूनिट का भी कार्य दिया गया है।
इसी तरह अमेठी जनपद की जल निगम यूनिट को अमेठी के साथ सुल्तानपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था का कार्य शासन की ओर से दिया गया है। बताया कि जिले की यूनिट में कर्मचारियों की कमी की वजह से भी कार्य पूरा कराने में दिक्कत आ रही थी। दो यूनिट बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें