फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के दौरान बरामदा ढहा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। बरसात के दौरान रायपुर गांव में बुधवार की देर रात कच्चा बरामदा ढहने से एक बुजुर्ग महिला मलबे में दब गई। परिवारीजनों महिला को मलबा हटाकर बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन महिला को लेकर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर गए, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अर्जुन कुमार की मां प्रतापी देवी (65) बुधवार की रात घर से सटे बरामदे में चारपाई पर सो रही थीं। बरामदा सीमेंट की चादर से ढका था और दीवार कच्ची थी। रात में हो रही बरसात के दौरानअचानक पूरा बरामदा भर-भराकर ढह गया, जिसके नीचे प्रतापी देवी दब गईं।
तेज आवाज सुनकर घर में सो रहे परिवारीजन बाहर निकले और शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर प्रतापी देवी को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्रतापी देवी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन प्रतापी देवी को लेकर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचे, जहां बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अंबेडकरनगर जिले की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार कादीपुर शालिनी सिंह राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने बताया की पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें