फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 हजार लोगों को एक दिन में लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सोमवार को जिले में मेगा कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। 214 स्थानों पर लगाए गए कैंप में देर शाम तक 41 हजार लोगों को कोरोना की टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान दोस्तपुर में एक युवती बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद उसकी हालत सामन्य हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 214 स्थानों पर कैंप लगाकर शहर से लेकर गांव तक कोरोना का टीकाकरण किया। दोस्तपुर के बसहां, नारा, बेथरा, छीत्तेपट्टी सीएचसी, पीएचसी, भीलमपुर व दोस्तपुर सीेएचसी में कोविड के टीकाकरण में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीकाकरण के दौरान दादूपूर निवासी शिवराम दूबे की 20 वर्षीय पुत्री अंजली गश खाकर गिर पड़ी। हालांकि चिकित्सक की देखरेख में थोड़ी देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। धम्मौर में भी कई स्थानों पर लंबी कतारें लगी रहीं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि देर शाम तक 41 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें