फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के खाली पदों पर तैनाती की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में रिक्त चल रहे खंड शिक्षा अधिकारियों के पदों पर तैनाती की तैयारी शासन ने शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिक्त पदों के संदर्भ में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खंड शिक्षा अधिकारियों के पदों पर आयोग से नियुक्तियां हुई थीं। अब नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारियों को तैनाती देने की तैयारी चल रही है। जिले में पिछले कुछ सालों से कई खंड शिक्षा अधिकारियों के पद खाली हैं।
खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी की वजह से जिला मुख्यालय पर कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी वर्षों से कार्यरत नहीं है। यही नहीं अखंडनगर और करौंदीकलां जैसे दूरस्थ ब्लॉकों में अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अखंडनगर का चार्ज जयसिंहपुर के बीईओ पंकज सिंह के पास है। वहीं, करौंदीकलां का चार्ज प्रतापपुर कमैचा के बीईओ गुलाबचंद के पास है। जिला मुख्यालय पर एक बीईओ के तैनाती का नियम है, जो बीएसए की अनुपस्थिति में उनका प्रभार देखते हैं।
इसके अलावा बीएसए के कार्यों में सहयोग और टीसी काउंटर साइन करने का काम उनका ही रहता है लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी की वजह से पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय पर कोई खंड शिक्षा अधिकारी कार्यरत नहीं है। इससे आए दिन शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।
बीईओ मिलने से होगी सुविधा
जिले में वर्तमान समय में कुल 13 बीईओ कार्यरत हैं, जबकि 16 पद सृजित हैं। नवनियुक्त बीईओ आवंटित हो जाने के बाद शासकीय कार्यों में आसानी होगी। साथ ही विद्यालयों का पर्यवेक्षण भी सही तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन

- दीवान सिंह यादव, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें