फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊषा ने संभाली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

Thu, 14 Jan 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के साथ नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को सबसे पहले शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद ऊषा सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली।
विज्ञापन



डीएम से शपथ लेने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने दायित्वों का निर्वहन एवं जिले के विकास का वादा किया। उन्होंने अपनी जीत के लिए पार्टी के लोगों का आभार भी जताया। शपथ ग्रहण समारोह को विधायक अनूप संडा, अबरार अहमद, रामचंद्र चौधरी, अरुण वर्मा व संतोष पांडेय ने संबोधित करते हुए इसे सरकार की उपलब्धि बताया। कहा कि जनता में सपा सरकार की साख बढ़ी है। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि सपा ने तीन बार इस कुर्सी पर जीत दर्ज की है।

 कार्यक्रम में डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राम यज्ञ मिश्र भी मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व उनके पति शिवकुमार सिंह का स्वागत किया। संचालन सपा महासचिव मो. अहमद ने किया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल, श्रम कल्याण बोर्ड के रघुवीर यादव, पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, सपा नेता शकील अहमद समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे मोनू
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रहे यशभद्र सिंह मोनू शपथ ग्रहण कार्यक्रम व बैठक में नहीं पहुंचे। इसकी वजह से उनकी शपथ कार्यक्रम के दौरान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें