फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : सुल्तानपुर में छात्राओं और शिक्षिकाओं के बीच हुई चुनावी बहस, शिक्षिकाओं के इस दावे को छात्राओं ने बताया गलत

Sat, 18 Dec 2021 02:32 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सुल्तानपुर में है। सुबह यहां आम लोगों ने 'चाय पर चर्चा' के दौरान खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। इसके बाद महिलाओं ने अपने मुद्दों के बारे में बताया। पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं और छात्राएं शामिल हुईं। 
 
विज्ञापन
चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखतीं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में 'अमर उजाला' के कार्यक्रम 'सत्ता का संग्राम' में शिक्षिकाओं और छात्राओं के बीच चुनावी बहस हुई। कई मुद्दों पर छात्राओं और शिक्षिकाओं की अलग-अलग राय देखने को मिली। खासतौर पर महिला सुरक्षा को लेकर जहां छात्राओं ने सवाल खड़े किए, वहीं कई योजनाओं का हवाला देकर शिक्षिकाओं ने पहले से बेहतर होने की बात कही। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर टकराव

सुल्तानपुर में चुनावी मुद्दों के बारे में बताती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर में महिला सुरक्षा को लेकर शिक्षिकाएं और छात्राएं आमने-सामने दिखीं। जहां, शिक्षिकाओं ने कहा कि पहले के मुकाबले सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर हो गई है, वहीं छात्राओं ने कहा कि अभी भी उनके साथ छेड़खानी जैसी घटनाएं होती हैं और फोन करने पर पुलिस कोई मदद नहीं करती है। 

शिक्षिका मालती सिंह ने कहा सुरक्षा के लिए पुलिस की गाड़ी हमेशा गश्त लगाती है। शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने कहा कि शिकायत से ज्यादा खुद को जागरूक होना पड़ेगा। महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर थोड़ा काम होना चाहिए। 

वहीं, छात्रा मनीषा यादव ने बताया कि शाम को स्टेडियम से बाहर निकलने पर सड़क किनारे लाइट की व्यवस्था नहीं है। इससे डर लगता है। देर शाम सड़क किनारे लफंगे बैठै रहते हैं।  छेड़खानी करते हैं।
एक अन्य छात्रा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लड़कियों के लिए सुविधाएं नहीं दी है। पुलिस की व्यवस्था ज्यादा ठीक नहीं है। एजुकेशन की सुविधा बहुत अच्छी नहीं है। इसी तरह अन्य छात्राओं ने भी छेड़खानी जैसी घटनाओं के बारे में बताया। हालांकि, एक छात्रा को छोड़कर अन्य सभी ने कहा कि पहले के मुकाबले आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। 

वहीं, छेड़खानी के मामले में शिक्षिकाओं का कहना है कि जिस भी छात्रा के साथ ऐसी घटना होती है, उसे तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और अपने स्कूल, कॉलेज में शिक्षकों को दी जानी चाहिए। छात्राओं को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। 
विज्ञापन

विकास और योजनाओं के लिए क्या कहा? 

सुल्तानपुर में चुनावी मुद्दों के बारे में बतातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बीए फाइनल ईयर की छात्रा नेहा यादव ने बताया कि कौशल विकास की योजना से वह मुफ्त में ट्रेनिंग ले रहीं हैं। ये बहुत अच्छी योजना है। हालांकि, नेहा ने ये भी बताया कि और जिले में अधिक रोजगारपरक कोर्स यहां शुरू होने चाहिए। गर्ल्स के लिए हॉस्टल बनाना चाहिए। 

शिक्षिका मालती सिंह ने सरकार के कामकाज की तारीफ की। कहा कि बालिकाओं के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं। इसका फायदा बेटियों को मिल रहा है। बच्चियों को मुफ्त में शिक्षा दी जा रही है। 

शिक्षिका बिंदू श्रीवास्तव ने कहा कि देश की सरकार बहुत कुछ कर रही है और आगे भी करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और मकान हमारी मूलभूत सुविधाएं हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अभी ज्यादा जागरूकता नहीं है। शिक्षा का स्तर भी ज्यादा ठीक नहीं है। 

बीए फाईनल ईयर की छात्रा सुप्रिया उपाध्याय ने कहा कि जो जनता का हित करे वही अच्छा नेता होता है। एक शिक्षिका ने कहा कि जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग से वार्ड बना हुआ है। पहले के मुकाबले स्वास्थ्य व्यवस्था अब काफी बेहतर हो गई है। 

डॉ. गीता त्रिपाठी ने पहले के मुकाबले काफी विकास कार्य हुए हैं। महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू किए गए हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई अच्छे काम हुए हैं। कई अच्छी योजनाएं हैं। हालांकि, योजनाओं के क्रियान्वयन में अभी भी लापरवाही होती है।  

शिक्षिकाओं और छात्राओं ने और क्या कहा? 
  • शिक्षिका रत्नप्रिया पांडेय ने कहा कि पहले की अपेक्षा अपराधिक घटनाओं में कमी आई है। रत्नाप्रिया ने बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने की मांग की। 
  • शिक्षिका सुधा पांडेय ने कहा कि सरकार की कई अच्छी योजनाएं हैं। उसका क्रियान्वयन सही से नहीं होता है। 
  • रंजना हिंदुस्तानी ने कहा कि अगर बच्चियां कह रहीं हैं कि छेड़खानी जैसी घटनाएं हो रहीं हैं, तो जरूर होती होगी। उसे रोकने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।  
  • मीना पांडेय ने कहा कि सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। बहुत अच्छा काम हो रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें