17. कूरेभार के पटना चौराहे पर क्षतिग्रस्त जीप।
- फोटो : SULTANPUR
कूरेभार (सुल्तानपुर)। पटना चौराहे के पास शुक्रवार की रात ट्रांसफार्मर लदी एक पिकअप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के शाहगंज खदरा गांव निवासी पिकअप चालक अर्जुन अपने एक साथी वरुण के साथ शुक्रवार की रात सुल्तानपुर से ट्रांसफार्मर लादकर अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग से लौट रहा था।
कूरेभार क्षेत्र के पटना चौराहे के पास पिकअप को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार दोनों लोग घायल हो गए।