फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने चलाया ट्विटर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 21 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को शिक्षक संघ ने ट्विटर अभियान चलाया। 14 सितंबर को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया, आंगनबाड़ी समेत पूरे विद्यालय परिवार की 21 सूत्री मांगों को लेकर ट्विटर अभियान चलाया गया। संगठन के जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन, शिक्षा अधिकरण, मृतक आश्रितों को क्लर्क पर नियुक्ति, अनुदेशकों के वेतन में बढ़ोतरी, शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन, रसोइयों का मानदेय शामिल है। सरकार आंगनबाड़ी सहायिका को 10,000 रुपये, कार्यकर्ता को 15,000 रुपये वेतन, मृतक शिक्षामित्र व अनुदेशक विशेष शिक्षक के आश्रितों को नौकरी आदि मसलों को सरकार नजरअंदाज कर रही है। मंगलवार को शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ने मिलकर ट्विटर अभियान चलाया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें