फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुरा समेत सात ट्रेनें घंटों लेट, परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। ठंड में रूट की प्रमुख ट्रेनों का संचालन तय समय से नहीं हो पा रहा है। सोमवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत सात प्रमुुख ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं।
विज्ञापन

प्रमुुख ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ तक जाने वाली पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। कामाख्या इंदौर अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। आंनद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे, आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे, जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस ढाई घंटे और देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें