फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रेनें लेट होने से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बढ़ती ठंड के साथ कोहरे का असर प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। बृहस्पतिवार को ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्री परेेेशान रहे। राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन

नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे और देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें