सुल्तानपुर। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। सर्वर डाउन होने की वजह से अधिकांश अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सका।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को जिले के 32 केंद्रों पर होनी है। बृहस्पतिवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का विकल्प दिया था। सुबह से ही अभ्यर्थी साइबर कैफों पर जुटे रहे लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सके। कई लोग अपने मोबाइल से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की कोशिश करते रहे लेकिन सफल नहीं हुए। सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य ने बताया कि पहले दिन सर्वर काम नहीं कर रहा था। इसकी वजह से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में अभ्यर्थियों को समस्याएं आईं। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।