सुल्तानपुर। कड़ाके की ठंड में प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को कुंभ अप एक्सप्रेस समेत आठ प्रमुख ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। वाराणसी से कटड़ा तक जाने वाली माता वैष्णो देवी अप स्पेशल ट्रेन तय समय से करीब तीन घंटे विलंब से रवाना की गई। माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन, आनंद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन, कामख्या-इंदौर डाउन एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन और जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय से घंटों लेट रहीं। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्री परेशान रहे।