सुल्तानपुर। जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस रविवार को दूसरे दिन भी तय समय से करीब पांच घंटे विलंब से रवाना की गई। इसके साथ ही फरक्का अप, सद्भावना डाउन समेत पांच ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही है। रविवार को भी प्रमुख ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं। आनंद विहार से सुल्तानपुर को आने वाली सद्भावना डाउन स्पेशल एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। देहरादून से हावड़ा को जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देेरी से किया गया। जयनगर से आनंद विहार तक जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन तय समय से एक घंटा और माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना की गई। ट्रेनों के विलंब से यात्री दिन भर परेशान रहे।