फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे लेट पहुंची कुंभ सुपरफास्ट एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को भारी पड़ रही है। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस शुक्रवार को तय समय से करीब 16 घंटे देर से पहुंची। इसके साथ सात प्रमुुख ट्रेनें कई घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन

कुंभ सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब पांच घंटे की देरी से रवाना की गई। इसके साथ गाजीपुर से कटड़ा तक जाने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी वीकली स्पेशल व माल्दा टाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस तय समय से एक-एक घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे और चंडीगढ़-पाटिलपुत्र डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि शुक्रवार को कुंभ डाउन एक्सप्रेस करीब 16 घंटे लेट रही। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें आरंभिक स्टेशन से ही विलंब से रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें