फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने का लिया संकल्प

Tue, 08 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। ग्राम पंचायत को स्वच्छ और जीरो वेस्ट बनाने के लिए सोमवार को चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के तहत दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कचरा निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


धनपतगंज मार्ग पर दुकानदारों को गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन वितरित किए गए तथा सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालने की अपील की गई। स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार नीरज दूबे और एडीओ पंचायत प्रकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि गीले कचरे से जैविक खाद और सूखे कचरे के पुनर्चक्रण से गांव को जीरो वेस्ट बनाने में मदद मिलेगी।

अभियान में मिशन से जुड़े अभिषेक कुमार, राजकुमार, ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश कुमार और स्वच्छता दूत शामिल रहे, जिसके दौरान सभी ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें