फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लंभुआ में बिजली के 179 कनेक्शनों की हुई जांच

Tue, 08 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में जांच करती बिजली विभाग की टीम।    -स्रोत : विभाग 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण खंड की ओर से लंभुआ बाजार क्षेत्र में तलाशी और कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। इस दौरान 44 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अभियान में 3.28 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता वितरण खंड लंभुआ रितेश्वर बंधु की देखरेख में चलाए गए अभियान के तहत चार टीमों ने 179 उपभोक्ताओं के कनेक्शन, मीटर और बकाया की जांच की। इसमें उपखंड अधिकारी जवाहर सिंह, कनिष्ठ अभियंता अवनीश कुमार, परमात्मा, जितेंद्र कुमार और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

काटे गए कनेक्शनों से संबंधित कुल 11.45 लाख रुपये की बकाया राशि थी। विभाग ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। विद्युत वितरण खंड, लंभुआ ने सभी उपभोक्ताओं से नियमित रूप से बिल जमा करने और बिजली चोरी न करने की अपील की है।
विज्ञापन


जांच के दौरान तीन रीडिंग के मामले सामने आए। 10 उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली का उपयोग करते पाए गए। इसके अलावा, आठ मीटर बेमेल के प्रकरण भी चिह्नित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें