सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र में बुधवार की रात दो घरों को निशाना बनाकर चोर 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी समेट ले गए। क्षेत्र के बूधापुर गांव निवासी मंगलम सिंह के घर में बुधवार की रात छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए।
कमरे के भीतर रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने के कई जेवरात तथा 60 हजार रुपये पर उठा ले गए। दूसरी घटना रामपुर कुर्मियान गांव निवासी राजा सिंह के घर में हुई। राजा के घर से भी चोर नकदी और जेवरात उठा ले गए। पीड़ित लोगों के अनुसार चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ितों ने सामान अस्त-व्यस्त देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद क्राइम ब्रांच ने भी जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी डीएस मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।