फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27,367 श्रमिकों के खाते में भेजी गई आपदा सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को शासन की ओर से अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। विभाग में पंजीकरण का नवीनीकरण करा चुके श्रमिकों के लिए शासन ने आपदा राहत सहायता योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये डीबीटी के जरिए भेजे जा रहे हैं। श्रम विभाग में 87 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इनमें से 27,367 श्रमिकों ने विभाग व जनसुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण का नवीनीकरण करा रखा है। नौ जून को 27,367 श्रमिकों के खातों में आपदा सहायता योजना की राशि भेज दी गई है, बाकी श्रमिकों से उनके बैंक खाते की डिटेल मांगी जा रही है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित आपदा राहत सहायता योजना के तहत जिले में 89 हजार श्रमिक पात्र हैं। इनमें से एक हजार रुपये आपदा राहत की पहली किस्त 27,367 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से शासन से भेज दी गई है।
विज्ञापन

बचे हुए श्रमिकों को नवीनीकरण कराने के लिए कहा गया है। नवीनीकरण होने के बाद श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। 30 जून तक नवीनीकरण का कोई शुल्क नहीं लगेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें