फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती मित्रों ने सीताकुंड धाम पर किया श्रमदान

विज्ञापन
गोमती नदी के किनारे साफ-सफाई करते समाजसेवी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड घाट पर रविवार को गोमती मित्र मंडल के तत्वावधान में साप्ताहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत कर पूरे धाम परिसर को साफ किया।
विज्ञापन

गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुवाई में रविवार का साप्ताहिक श्रमदान सुबह छह बजे सीताकुंड धाम पर शुरू किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शहर में स्थापित देवी प्रतिमाओं का गोमती नदी में विसर्जन किया गया था। इस वजह से सीताकुंड घाट पर जगह-जगह कूड़ों का ढेर लग गया था। इसे साफ करने में गोमती मित्रों को खासी मेहनत करनी पड़ी। संरक्षक रतन कसौंधन कहते हैं कि गोमती नदी में प्रवाहित सामग्री जो धारा को अवरुद्ध करती थी, उसे भी निकाला गया। मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने आम जनमानस से दीपावली पर्व पर सीताकुंड धाम को दीपों से जगमगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें