फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई एसयूवी, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित भेलारा गांव के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार एसयूवी सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में एसयूवी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के रोहतास से मंगलवार को एसयूवी से कन्हैया सिंह (35), अजय सिंह (32) और संजीव (36) इंदौर जाने के लिए घर से निकले थे। एसयूवी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। रास्ते में अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास एक ट्रैक्टर सड़क पार कर रहा था जिससे एसयूवी टकरा गई।
दुर्घटना में ट्रैक्टर और एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने एसयूवी में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कन्हैया सिंह निवासी परसिया थाना सेमरी, जिला रोहतास बिहार और अजय सिंह निवासी भानुवहा थाना नोखा, रोहतास बिहार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल संजीव निवासी कानन थाना संजोनी, रोहतास बिहार को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। एसओ अखंडनगर कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें