फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के सहारे लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टाटिया नगर निषाद बस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव छप्पर के मुंडेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर निषाद बस्ती में राम अंजोर का छप्पर का मकान है। बुधवार की रात राम अंजोर का बेटा राम दुलार (32) भोजन करके छप्पर के नीचे सो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह छप्पर की मुंडेर के सहारे साड़ी के फंदे से उसका शव लटका पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि राम दुलार बीमारी से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें