फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल छात्रावास के ट्रायल में 41 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए मंगलवार को विभिन्न खेलों के ट्रायल पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए गए। ट्रायल में मंडल स्तर के लिए शामिल 60 खिलाड़ियों में से 41 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों की कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद इन्हें मंडल स्तर के ट्रायल में भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए सोमवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व क्रिकेट का ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें दूर दराज से खिलाड़ी आए थे। अचानक खिलाड़ियों को हर खेल में 25 खिलाड़ियों का मानक पूरा न होने की बात बताते हुए ट्रायल को स्थगित कर दिया गया था। इससे मायूस होकर खिलाड़ी लौट गए थे। मंगलवार को दोबारा खेलों का ट्रायल कराया गया। इसमें विभिन्न खेलों से 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 41 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न खेलों के लिए किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि सोमवार व मंगलवार दो दिनों के बीच तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, हैंडबॉल समेत अन्य खेलों को मिलाकर 60 खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया था। इनमें 41 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर खेलने के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

छह खेलों के ट्रायल के लिए नहीं मिले खिलाड़ी
स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिले के लिए सोमवार व मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में 16 खेलों का आयोजन किया जाना था। इसमें कुल 10 खेलों (हैंडबाल, क्रिकेट, बॉक्सिंग, कबड्डी, फुटबॉल, वालीबॉल, तैराकी, हॉकी, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स) के ही खिलाड़ी ट्रायल में खेलने के लिए स्टेडियम तक आए। इस वजह से इन खेलों का ही ट्रायल आयोजित कराया गया। शेष अन्य छह खेल (कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो, जिमनास्टिक, बास्केटबॉल, तीरंदाजी) के ट्रायल के लिए एक भी खिलाड़ी नहीं आए। इस वजह से इन खेलों का ट्रायल नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें