फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल किक बॉक्सिंग में अमीना को मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
. हरिद्वार में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करतीं अमीना बानो। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के करौंदिया की रहने वाली किक बॉक्सिंग खिलाड़ी अमीना बानो ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया। अमीना ने हरिद्वार में आयोजित नेशनल अर्बन गेम्स की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनका मुकाबला हरियाणा की मोनिका से हुआ था।
विज्ञापन

शहर के करौंदिया की अमीना बानो रामबरन महाविद्यालय की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के श्री हरिहरानंद ट्रस्ट मैत्रीछाया, गुरुकुलम में पिछले शुक्रवार से नेशनल अर्बन गेम्स 2021-22 का आयोजन किया गया था। इसमें राष्ट्रीय स्तर के करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रविवार को हुई नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सीनियर गर्ल्स वर्ग के 48 किलोभार वर्ग में शहर की पुलिस लाइन करौंदिया की रहने वाली अमीना बानो का मुकाबला हरियाणा की मोनिका से हुआ। कांटे की टक्कर में मोनिका को पराजित कर अमीना ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
योग गुरु स्वामी शरदपुरी ने अमीना बानो को गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व अमीना नेशनल व स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके उन्होंने जिले व महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। अमीना ने फोन पर बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे अपने दोस्तों के साथ ट्रेनिंग किया करती थीं। इसके पहले अमीना दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से नरेला फिजिकल ग्राउंड पर आयोजित दिल्ली ओलंपिक-2021 की किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में यूपी की ओर से स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। अमीना की सफलता पर रामबरन महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें