सुल्तानपुर। भदैंया के गया प्रसाद पांडेय महाविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, वालीबॉल, कबड्डी समेत अन्य खेलों का आयोजन हुआ।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि राजेंद्र वर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों में निखार आता है। युवा कल्याण अधिकारी पूजा यादव ने विभाग की ओर से युवाओं को प्रोत्साहित की जाने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण विभाग युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता है।