फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्यसभा सांसद के केस में एसओ रहे गैरहाजिर

Wed, 25 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के केस में मंगलवार को भी एमपी-एमएलए कोर्ट में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल की तरफ से कोई आपत्ति नहीं पेश की गई, जिससे कार्रवाई बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के तत्कालीन उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह व आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फाइनल रिपोर्ट पर उपनिरीक्षक मुकेश पटेल को अपना पक्ष रखना है लेकिन वे लगातार गैर-हाजिर चल रहे हैं।

लिपिक के खिलाफ दर्ज गबन केस में शेष बहस 28 को : सुल्तानपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अजय मौर्य के खिलाफ चल रहे गबन के मुकदमे में प्रतिदिन बहस पर सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बहस की कार्यवाही शुरू की गई। फिलहाल बहस की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने शेष बहस के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है। अमेठी कस्बा स्थित जीजीआईसी की तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने 25 मई 2021 को स्थानीय कोतवाली में विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अजय मौर्य के खिलाफ गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें