फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर ऑटो इलेक्ट्रॉनिक गेट शुरू

Wed, 25 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर लगा इलेक्ट्राॅनिक गेट। स्रोत-रेलवे
विज्ञापन
भदैंया। पखरौली रेलवे क्राॅसिंग (69 बी) पर बुधवार से ऑटो इलेक्ट्रॉनिक गेट का संचालन शुरू हो गया है। जिससे राहगीरों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक इस रेलवे क्रॉसिंग पर मैकेनिकल गेट का उपयोग होता था, जिसे हटाने के बाद ऑटो इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाया गया है। यह स्विच प्रणाली पर आधारित है और मात्र पांच से 10 सेकंड में हूटर के साथ खुलता और बंद होता है। जिससे समय की बचत होगी। पहले गेट को खोलने और बंद करने में दो से पांच मिनट का समय लग जाता था, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता था। ऑटो इलेक्ट्रॉनिक गेट के संचालन से रेल कर्मियों को सुविधा होगी। स्टेशन अधीक्षक आरएस भारती ने बताया कि अब गेट खोलने और बंद करने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें