फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन केएनआई में रहेगा शिक्षाविदों का जमावड़ा

विज्ञापन
केएनआई के सभागार मे प्रोजेक्टर लगाता कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में शनिवार व रविवार को शिक्षाविदों का जमावड़ा रहेगा। देश के कई विश्वविद्यालयों से लगभग 400 शिक्षाविद नेशनल सेमिनार में प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार में प्रतिभाग करने के लिए दूसरे राज्यों से शिक्षाविद् शुक्रवार को जिले में पहुंच गए।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के मोदी सरकार के विजन को लेकर कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार का विषय डबलिंग फारमर्स इनकम फॉर सस्टेनबल एंड हार्मोनियस एग्रीकल्चर है। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह ने बताया कि नेशनल सेमिनार का शुभारंभ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर हरेश प्रताप सिंह करेंगे। मुख्य संरक्षक के तौर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह तथा संरक्षक के तौर पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सेमिनार में दो विशिष्ट अतिथि भी आमंत्रित किए गए हैं।
इसमें पीपुल्स रिसर्च ऑन इंडियाज कंज्यूमर इकनॉमी आईआईएम उदयपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर राजेश शुक्ला व रिसर्च एंड डवलपमेंट सेंटर गोरखपुर के साइंटिस्ट प्रोफेसर बीएन सिंह शामिल हैं। सेमिनार में स्पेशल ट्रेनिंग सेशन भी होगा, जिसमें क्वालिटी इंप्रूवमेंट और नेचुरल फारमिंग के तौर-तरीके बताए जाएंगे। सेमिनार के बाद अतिथियों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराया जाएगा। सेमिनार की आयोजन समिति का चेयरमैन सीआरएस मसौधा के डॉ. एसपी गिरि तथा को-चेयरमैन प्रो. सुशील कुमार सिंह व प्रो. राधेश्याम सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें