फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी गोमती नदी में डूबी

विज्ञापन
गोमती नदी में किशोरी की तलाश करती टीम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती नदी में बृहस्पतिवार को सहेलियों के साथ स्नान कर रही एक किशोरी पानी में डूब गई। सहेलियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम जयसिंहपुर ने लंभुआ में धोपाप घाट पर मौजूद एसडीआरएफ टीम को बुलाकर किशोरी की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

काछा भिटौरा गांव निवासी लालजी शर्मा की पुत्री अर्चना (15) गांव की अन्य किशोरियों के साथ बृहस्पतिवार को भैंस चराने के लिए निकली थी। इस दौरान किशोरियां गोमती नदी में स्नान करने लगीं। अर्चना गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। अर्चना को डूबता देख अन्य किशोरियां शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागीं। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर आ गए। लोगों ने घटना की सूचना मोतिगरपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राज कुमार वर्मा ने गोताखोरों की मदद से अर्चना की तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच ग्रामीणों से मिली सूचना पर एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार ने एसडीआरएफ टीम लखनऊ से संपर्क किया पता चला कि उनकी एक यूनिट गंगा दशहरा पर लंभुआ के धोपाप घाट पर तैनात है। एसडीआरएफ की उस टीम को अर्चना की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें