फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल तैयार

विज्ञापन
3. दूबेपुर के हसनपुर में स्थित जुनियर हाईस्कूल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोविड संक्रमण की वजह से लंबे समय से बंद रहे जूनियर स्तर के विद्यालय सोमवार से खुलेंगे। विद्यालयों में बच्चों के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। कक्षों व फर्नीचर को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के कारण काफी दिनों से विद्यालयों में भौतिक रूप से शिक्षण कार्य ठप था। कोरोना की गति मध्यम होने के बाद अब शासन ने 23 अगस्त से जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालय खोले जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कक्षा संचालन एक सितंबर से होगा।
बीएसए दीवान सिंह यादव ने जिले के 343 उच्च प्राथमिक विद्यालयों व 271 कंपोजिट विद्यालयों में जूनियर स्तर की कक्षाओं के संचालन 23 अगस्त से शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक परिसर की साफ-सफाई, प्रसाधनों में जलापूर्ति, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, कक्षा कक्षों की सफाई, फर्नीचर का दुरुस्तीकरण आदि काम प्राथमिकता के आधार पर करें। शिक्षण के लिए आने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।
विज्ञापन

कोविड-19 नियमों के तहत उचित दूरी पर बैठक व्यवस्था आयोजित की जाए। बीएसए के निर्देश के बाद विद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। कक्षों की साफ-सफाई कराई जा रही है। परिसर से झाड़-झंखाड़ हटवाए जा रहे हैं।
बीएसए दीवान सिंह यादव का कहना है कि 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय खोले जाने का निर्देश शासन की ओर से मिला है। सभी प्रधानाध्यापकों, खंड शिक्षाधिकारियों व शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। कक्षों को शिक्षण के योग्य बनाएं, ताकि भौतिक रूप से शिक्षण से दूर विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगे।
नए नियमों के साथ एमडीएम का वितरण
शासन के निर्देश के बाद एमडीएम बनाने व वितरण के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। कोविड वैक्सीन लेने वाले रसोइए ही भोजन बनाएंगे। मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक संदीप यादव ने बताया कि एमडीएम बनाने व वितरण में स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा। रसोइयों को खाना बनाते व परोसते समय आभूषण पहनने पर रोक लगाई गई है। एप्रन, फेस शील्ड, मास्क व ग्लव्स का उपयोग कर रसोइयों को भोजन पकाना व वितरण करना होगा।
माध्यमिक विद्यालयों में आधी क्षमता के साथ पढ़ाई
16 अगस्त से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हुआ है। आधी क्षमता के साथ कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी विद्यालय बुलाए जा रहे हैं। कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक होने के कारण दो पालियों में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक व जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 नियमों की वजह से उचित दूरी पर बच्चों को बैठाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवहर्ष सिंह ने बताया कि विद्यालय दो पालियों में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें