फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी को तमंचे से धमकाकर 12 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
औझी मुख्य मार्ग पर लूट की घटना की जानकारी करने पहुंचे व्यापारी नेता। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाबूगंज क्षेत्र के औझी मुख्य मार्ग के पास स्थित किराना दुकान पर पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी को तमंचे से धमकाकर 12 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने व्यवसायी का मोबाइल फोन भी छीन ले गए।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के औझी मेन रोड पर किराना दुकान संचालक अनिल जायसवाल के साथ हुई। रविवार की दोपहर अनिल दुकान के बाहर रखी बेंच पर बैठे थे। इस बीच एक बकाएदार ग्राहक पहुंचा और 12 हजार रुपये अनिल को दिए। अनिल रुपये गिन ही रहे थे कि एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश आ धमके और तमंचे से धमकाकर अनिल के हाथ से 12 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। पीड़ित व्यवसायी ने स्थानीय बाबूगंज पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
इस घटना की सूचना मिलने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी प्रतापगंज बाजार के अध्यक्ष अजय यादव, महामंत्री शीतला जायसवाल, रामगंज अध्यक्ष दीपक अग्रहरि के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यवसायी से जानकारी ली। रवींद्र त्रिपाठी ने डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र से फोन पर बात कर घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें