फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,09,412 कार्डधारकों को वितरित किया गया बैग में राशन

विज्ञापन
9. भदैंया में हनुमानगंज मे अन्न दिवस पर कार्डधारक को राशन किट देते प्रधान व कोटेदार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन की ओर से गुरुवार को 1089 कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 1,09,412 कार्डधारकों को बैग में भरा राशन वितरित किया गया। राशन की दुकानों पर आयोजित अन्न महोत्सव में गुरुवार को प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के संबोधन को कार्डधारकों व अन्य को सुनाया गया। शाम तक पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के 1,09,412 कार्डधारकों को करीब 9088 क्विंटल चावल व 1363 क्विंटल गेहूं शासन से आए बैग में भरकर वितरित किया गया।
दुकानों पर भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री बबिता तिवारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामचंद्र मिश्र, प्रवीण अग्रवाल समेत कई नेताओं ने लाभार्थियों को बैग में राशन का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें