सुल्तानपुर। घर में अकेली पाकर युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने असलहे के जोर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
जयसिंहपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की सुबह घर में अकेली थी। गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और असलहे से धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान घर पहुंचे पीड़िता के भाई को देखकर आरोपी भागने लगा। आरोपी को भाई ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी किसी तरह से फरार होने में सफल रहा। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस अजय कुमार नामक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी कर रही है।