फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अजय व माधुरी अव्वल

विज्ञापन
खिलाड़ी को प्रमाण पत्र देते अतिथि। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के खेल प्रांगण में चल रही दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अजय यादव व बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में माधुरी यादव ने बाजी मारी। गोला फेंक, लंबी कूद समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक संघ सुल्तानपुर के तत्वाधान में केएनआईपीएसएस के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन जिला एथलेटिक संघ के सचिव डॉ. बाबादीन चौधरी व अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना त्रिसुंडी ने खेल का शुभारंभ किया। 600 मीटर बालक वर्ग में अजय यादव प्रथम स्थान पर रहे। हिमेश मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला। बालिका वर्ग की लंबी कूद में सोनाक्षी कनौजिया प्रथम स्थान पर रहीं। गोला फेंक में शिमला यादव ने प्रथम स्थान पाया। 5000 मीटर दौड़ में माधुरी यादव प्रथम स्थान पर रहीं।
निर्णायक की भूमिका ओम प्रकाश पाल, हरगोविंद सिंह, आशुतोष यादव, हीरालाल यादव, महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय तिवारी व शरद पाठक ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राजेश वर्मा, रामलखन यादव, केएनआई शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आरबी पांडेय समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें