फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरवलकीरी करवत में करीब पौने दो घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए 16 नवंबर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पौने दो घंटे अरवलकीरी करवत में कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। उनके सामने 45 मिनट तक वायुसेना लड़ाकू विमानों का शक्ति प्रदर्शन करेगी। एक घंटे तक प्रधानमंत्री जनसभा में रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करीब दो बजे एयर स्ट्रिप पर पहुंचेंगे। अधिकारियों के मुताबिक एयर स्ट्रिप का जायजा लेते हुए प्रधानमंत्री सीधे जनसभा स्थल पर पहुुंचेंगे। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भी पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री के बाद प्रधानमंत्री करीब 45 मिनट जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एयर स्ट्रिप पर पहुंचेंगे। हवाईपट्टी पर उनके सामने ही वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शक्ति प्रदर्शन में राफेल समेत अन्य विमानों के शामिल होने की संभावना है। वायुसेना ने इसकी तैयारी कर ली है। एयर शो के बाद प्रधानमंत्री वापस हो जाएंगे। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल अभी प्रधानमंत्री का यही कार्यक्रम है। फाइनल कार्यक्रम अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें