फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर तक एक्सप्रेस-वे को लोकार्पण लायक बनाएगी कार्यदायी संस्था

विज्ञापन
सुल्तानपुर में पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक व अन्य अधिकारी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को कार्यदायी संस्था 10 नवंबर तक लोकार्पण लायक तैयार करके शासन को हस्तांतरित कर देगी। इसके बाद वायुसेना एयर स्ट्रिप पर 12 या 13 नवंबर को लड़ाकू विमानों को उतार कर ट्रायल करेगी। ट्रायल की रिपोर्ट के बाद ही प्रधानमंत्री 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की ओर से एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कराए जाने की पीएमओ से हरी झंडी मिल जाने के बाद यूपीडा के साथ शासन व प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पीएम के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए एक्सप्रेस-वे व उस पर अरवलकीरी करवत के पास बने एयर स्ट्रिप पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई व छूटे कार्यों को पूरा करने का कार्य चल रहा है। उद्घाटन तिथि नजदीक देख कार्यदायी संस्था की ओर से रातों-दिन कार्य कराया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे व एयर स्ट्रिप का रंग-रोगन किया जा रहा है। पीएम के उद्घाटन के समय एक्सप्रेस-वे पर कोई कमी न दिखे इस पर अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक कार्यदायी संस्था 10 नवंबर तक एक्सप्रेस-वे को लोकार्पण लायक बनाकर हस्तांतरित कर देगा। इसके बाद एयर स्ट्रिप पर वायुसेना लड़ाकू विमानों से ट्रायल करेगा। वायुसेना की रिपोर्ट के बाद पीएम एक्सप्रेस-वे का 16 नवंबर को उद्घाटन करेंगे।
अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी डॉ. कविंद्र प्रताप ने सोमवार को कूूरेभार के अरवलकीरी करवत में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल व एयर स्ट्रिप, पार्किंग स्थल व मंच स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों से पीएम की सुरक्षा व कार्यक्रम के संबंध में की जा रही व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। आईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक करके पीएम की सुरक्षा के संबंध में मातहतों को निर्देश दिए। उन्होंने आसपास के गांवों के अराजकतत्वों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें