फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्यकृति ‘वेदना’ का लोकार्पण

विज्ञापन
पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। काव्य संग्रह वेदना का लोकार्पण कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह ने किया। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी शामिल हुए।
विज्ञापन

गोसैसिंहपुर दोस्तपुर में रविवार को सरिता लोक सेवा संस्थान की ओर से लोकार्पण समारोह हुआ। स्मृति चिह्न भेंट कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राधेश्याम सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आए कवियों और साहित्यकारों की गोष्ठी को संबोधित करते वेदना पर प्रकाश डाला। कहा कि काव्य संग्रह वेदना एक नवोदित कवि अनिल वर्मा की रचना हैं। संग्रह का एक-एक गीत प्रेम भाव को प्रदर्शित करता है। साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा ने भी वेदना के बारे में अपना विचार रखे। लोकार्पण समारोह में डॉ. सुशील कुमार पांडेय साहित्येंदु, बृजेश कुमार पांडेय इंदु, आत्माराम पांडेय, इंद्र प्रताप पांडेय, राममूर्ति वर्मा ने कवि अनिल वर्मा का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति मिश्र और संचालन मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें