फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बीएड-बीटीसी प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सुल्तानपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बेरोजगार प्रशिक्षु। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 17 हजार की बजाय 97 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट में शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बीएड, बीटीसी और टीईटी पास करके शिक्षक भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थियों ने पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया। 97 हजार पदों पर भर्ती करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि तीन साल से शिक्षक भर्ती की राह देख रहे युवा बड़ी संख्या में हैं। युवाओं के समक्ष रोजगार का संकट है। प्रदर्शन में छात्रों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्राएं भी मौजूद रहीं। कलेक्ट्रेट में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी व नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें