फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने रोका चीनी मिल का पहिया

विज्ञापन
सुल्तानपुर सहकारी चीनी मिल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 34 माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों ने सोमवार को चीनी मिल का पहिया जाम कर दिया। कार्य छोड़कर कर्मचारियों केेेे आंदोलन में उतरने से चीनी मिल में सुबह 10 बजे से गन्ने की पेराई ठप हो गई है। मिल बंद होने से हड़कंप मच गया है। स्थिति को देखते हुए प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण ने डीएम समेत विभागीय अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया है। पेराई बंद होने से मिल परिसर में गन्ने का अंबार लग गया है। किसान पेराई को लेकर परेशान हो गए हैं। शाम तक आंदोलित कर्मचारियों को समझाने का प्रयास बेनतीजा रहा।
विज्ञापन

34 माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर मिल गेट पर धरना दे रहे चीनी मिल के कर्मचारी सोमवार को आर-पार की लड़ाई पर उतर पड़े। आंदोलित कर्मचारियों के बार-बार चेतावनी के बाद बकाया वेतन भुगतान पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को कार्य बहिष्कार करते हुए गन्ने की पेराई ठप कर दी। मिल बंद करने के बाद कर्मचारियों ने गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की।
अधिकारियों पर वेतन भुगतान के लिए कोई प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि 34 माह का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। शाम तक अधिकारियों की ओर से आंदोलित कर्मचारियों को समझाने का प्रयास बेनतीजा रहा। कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शकील अहमद व महामंत्री अवधेश सिंह का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। धरने में निजाम अहमद, हरिनाथ पांडेय, धीरेंद्र यादव, राजपति वर्मा, भीमसेन त्रिपाठी, दिलशाद अहमद समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें