सुल्तानपुर। जिले का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेज जाने के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कई दिनों से धरना दे रहे किसानों ने सोमवार को गन्ना अधिकारी कार्यालय पर ताला लगा दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे वर्मा ने कहा कि जब तक सात गांव के किसानों की गन्ने की तौल जिले की मिल में सुनिश्चित नहीं हो जाती तब तक गन्ना अधिकारी कार्यालय पर किसानों का कब्जा रहेगा। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रामजी सिंह, शिवशंकर सिंह, रफी उल्ला, मो. रियाज, विशंभर सिंह, रामनायक वर्मा, हंसराज, मंजू वर्मा, अनीता, रामअंजोर समेत कई लोग मौजूद रहे।