फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में 48 फीसदी मतदान

विज्ञापन
बल्दीराय के हैंधनाकलां स्कूल में मतदान करने के लिए लगी कतार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव में सोमवार को एक ग्राम प्रधान व चार ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उपचुनाव में करीब 48 फीसदी वोट पड़े। शाम को बैलेट बॉक्स ब्लॉकों पर जमा करा दिए गए। मंगलवार को सुबह संबंधित ब्लॉकों पर मतों की गणना होगी।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर सोमवार को जिले में पंचायत के पांच पदों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उपचुनाव को देखते हुए चार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बल्दीराय के हैहनाकलां में प्रधान पद के लिए शाम पांच बजे तक 1857 वोट पड़े। वोटिंग के बाद पांच प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। कूरेभार के उमरी ग्राम पंचायत में तीन ग्राम पंचायत व मोतिगरपुर के भदिलाखानीपुर में एक ग्राम पंचायत सदस्य के लिए निर्धारित समय के पहले ही वोटिंग समाप्त हो गई। शाम को निर्वाचन अधिकारियों ने मतपेटिका संबंधित ब्लॉकों पर जमा कर दी।
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक उपचुनाव में करीब 48 फीसदी वोट पड़े। मंगलवार को बल्दीराय में प्रधान पद व कूरेभार और मोतिगरपुर विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के मतों की गणना कराई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी प्रसाद ने बताया कि चार मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मंगलवार की सुबह मतों की गणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें