फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालते किसान। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेजे जाने के विरोध में जिला पंचायत परिसर स्थित गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहे धरने के 21 वें दिन आक्रोशित किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी की। कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर से निकली शवयात्रा तिकोनिया पार्क से होते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची। यहां पर आक्रोशित किसानों ने नारे लगाए। कलेक्ट्रेट के पास पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी सदर भी पहुंच गए। एसडीएम ने संगठन से वार्ता करते हुए बताया कि जिलाधिकारी किसी काम से हाईकोर्ट गए हैं। डीएम के आते ही समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर लौट गए। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद कुरैशी ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक फैसला किसानों के पक्ष में नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें