फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता की हत्या से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या से जिले के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने दोषी पुलिस कर्मियों को कड़ी सजा के साथ ही मृत व्यापारी की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ने रवींद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की होटल में जांच के दौरान पुलिस की बर्बरतापूर्ण पिटाई से मौत हो गई। पुलिस के इस रवैये से पूरा व्यापारी समाज आहत है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने, मामले की लीपापोती करने वाले उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मृत व्यापारी की पत्नी को उसकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। मृत व्यापारी के बच्चे की पढ़ाई का बंदोबस्त सरकार को करना चाहिए। जांच के नाम पर पुलिस कहीं किसी की पिटाई न करे। ऐसा आदेश सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षक को दिया जाय। पुलिस व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका निदान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें