फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
सुल्तानपुर में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद में 85 लाख 25 हजार रुपये का घोटाले होने का आरोप लगाते हुए चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों ने नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी से प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेसी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सीओ लंभुआ सतीश चंद शुक्ल व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र के बीच नोकझोंक हुई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर नगर कोतवाल को बुलाने की मांग कर रहे थे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि नगर पालिका चेयरमैन पति अजय जायसवाल पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप लगाया कि फिर भी शासन के संरक्षण में प्रशासन ने उनको छूट दे रखी है।
उन्होंने नगर पालिका परिषद में 85 लाख 25 हजार रुपये का घोटाले होने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है। ठेकेदारों का सिंडिकेट नगर पालिका पर हावी है। सड़कें बनते ही टूट जा रही हैं। टैक्सी स्टैंड की फर्जी नीलामी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में नगर पालिका चेयरमैन के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करने की मांग की। प्रदेश महासचिव शकील अंसारी ने कहा कि नगर पालिका का भ्रष्टाचार अंतिम चरण में है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आवेश अहमद, मोहित तिवारी, राहुल तिवारी, प्रदीप सिंह, जुनैद आलम खान, अर्श खान लकी, महासचिव आलोक चतुर्वेदी, संतोष वर्मा, अमित दीक्षित, दीपक सोनी, जयंत प्रताप सिंह, सुनील दत्त उपाध्याय, फैजान अंसारी, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, ममनून आलम, विवेक ओझा, मनोज शर्मा, सत्यम तिवारी, राजकुमार पाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आमिर पठान, फहीम खान, अरमान बेग, आदिल, असलम खान, जिला प्रवक्ता मेराज अहमद समेत कई युवा कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें