फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर नेवले ने मचाया हड़कंप, एक घंटे बंद रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर कक्ष के भीतर लगे हाईटेंशन की इनकमिंग लाइन के संयंत्र में रविवार की दोपहर बाद करीब दो बजे एक नेवला घुस गया।
विज्ञापन

नेवले के घुसते ही हाईटेंशन लाइन में इनकमिंग संयंत्र ब्लास्ट हो गया और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आवाज सुनकर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने छानबीन के बाद संयंत्र में झुलसे नेवले को किसी तरह बाहर निकाला।
इसके बाद संयंत्र की मरम्मत कर करीब एक घंटे में आपूर्ति बहाल की। आपूर्ति बहाल होते ही शहर में हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने से डाकखाना उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति फिर ठप हो गई। सूचना पर विद्युत कर्मियों ने फिर फॉल्ट को खोजकर तार को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेवले के घुसने व तार टूटने से डाकखाना उपकेंद्र करीब तीन घंटे बाधित रहा। इस बीच करीब 50 हजार आबादी परेशान रही। अधिशाषी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि फॉल्ट से बाधित बिजली आपूर्ति शाम को बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें