फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांक पाठक के शव का दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

विज्ञापन
7. कूरेभार के सूबेदार पाठक का पुरवा गांव में डीप फ्रीजर में रखा शव। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद 21 दिनों से डीप फ्रीजर में रखे शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने का निर्णय जिला व पुलिस प्रशासन ने लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से शव का पोस्टमॉर्टम कराने का र्निदेश सीएमओ को दिया है। सीएमओ पोस्टमॉर्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित करेंगे। मंगलवार को चिकित्सकों का पैनल शव का पोस्टमॉर्टम करेगा। पोस्टमॉर्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
कूरेभार थाने के सरैया मझौवा गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार शिव प्रसाद पाठक के पुत्र शिवांक की एक अगस्त को संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पहुंचे पिता शिव प्रसाद पाठक ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमॉर्टम करने व केस दर्ज करने की मांग की थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

उसके बाद शिव प्रसाद पाठक बेटे का शव लेकर तीन अगस्त को गांव चले आए। तीन अगस्त को शव को डीप फ्रीजर में रखने के बाद वे बेटे के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम व केस दर्ज करवाने की जद्दोजहद में लग गए। पुलिस व प्रशासन से निराश होने के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी।
पिछले बुधवार को सीजेएम किरण गौड़ ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। सीजेएम कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद शिव प्रसाद पाठक जिला जज के यहां अपील करने की कवायद में लगे थे।
इसी बीच रविवार को बल्दीराय एसडीएम राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी की तरफ से परिवारीजनों को संयुक्त नोटिस भेजी गई थी। नोटिस में शव का अंतिम संस्कार 24 घंटे में नहीं करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही अधिकारी शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवार की मान-मनौव्वल में भी लगे थे।
21 वें दिन जिलाधिकारी रीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय ले लिया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि उनकी डीएम व एसपी से पोस्टमॉर्टम कराने के बारे में बात हुई है।
शाम पांच बजे तक शव व अभिलेख नहीं मिल सके हैं। इसलिए मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि शिवांक पाठक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए एसपी से वार्ता हुई है। उन्होंने एसपी से कहा है कि मामले का विधिक परीक्षण कर उचित कार्रवाई करें।
आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा शव : एसओ
सुल्तानपुर। कूरेभार थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि उन्हें आदेश मिला है कि शिवांक पाठक के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए। सोमवार को देर हो जाने के कारण शव कब्जे में नहीं लिया जा सका था। लिहाजा मंगलवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।
पीड़ित परिवार से मिले सपा, भाजपा व आप के नेता
सुल्तानपुर। सूबेदार पाठक का पुरवा गांव में भाजपा, सपा व आम आदमी पार्टी समेत क्षेत्र के लोगों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय ने परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी लड़ाई में साथ है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, बलराम मिश्र, आरएसएस के जमुना पांडेय, उमाकांत शुक्ल और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप शुक्ल, जिला महासचिव राम विलास तिवारी, धर्मेश मिश्र, शिवम दूबे, अखिलेश हजारे समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें