भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में बिजली का फॉल्ट थ। फॉल्ट ठीक करने के लिए सोमवार की दोपहर बाद लोलेपुर उपकेंद्र से शटडाउन लेकर संविदा कर्मी अखिलेश निषाद पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था, तभी सप्लाई चालू हो गई।
सप्लाई चालू होने से अखिलेश को करंट लग गया और वह पोल से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवर अभियंता केएनआई केके मिश्रा ने बताया कि अखिलेश संविदा लाइनमैन है और शटडाउन लेने के बाद सप्लाई कैसे चालू हो गई। इसकी जांच की जा रही है।