फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की जनसभा में जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
सुल्तानपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एकत्र कांग्रेसियों ने मोदी-योगी वापस जाओ के नारे लगाए। पुलिस ने जनसभा के बाद देर शाम सभी गिरफ्तार किए कांग्रेसियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के निर्देश पर मंगलवार को उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक और सिराज अहमद भोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। कांग्रेसियों का जुलूस मोदी वापस जाओ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगा। इसकी भनक पुलिस-प्रशासन को भी लगी तो शहर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। गुस्साए कांग्रेसी पुलिस का घेरा तोड़ते हुए कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान तक पहुंच गए। फोर्स ने बलपूर्वक सभी कांग्रेसी नेताओं को रोक कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों को कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली में भी कांग्रेसी नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रधानमंत्री की जनसभा संपन्न होने के बाद गिरफ्तार कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें